20 December 2008

छोटे मझोले कारोबारियों को अनदेखी करती सरकार

प्रोत्साहन में तो कमी रही है
सरकार ने बड़े-बड़े उद्दोगों के स्थापना और विकास में हरदम साथ दिया है. परन्तु छोटे मझोले कारोबारियों के पक्ष में सरकार द्वारा दी गई सुविधा अभी भी अपर्याप्त है.इनको उद्दोग स्थापना के लिए स्थान,सस्ती दर में पूंजी, जल,विददुत, सस्ती परिवहन व्यवस्था, अच्छे बाज़ार इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करायी जाए. क्योंकि छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन के बिना देश का आर्थिक विकास सम्पूर्ण नहीं हो सकता है.



10 December 2008

आर्थिक राजधानी पर आतंकी हमला से भारतीय कारोबारी छवि पर असर

अपनी विशेष पहचान बनाये रखेगी .......
सच है की मुंबई में हुए आतंकी हमले ने न केवल कारोबारियों बल्कि आम आदमी को भी बुरी तरह झकझोर दिया है । इससे आहत हुए उद्यमियों को संभलने में काफी पैसे और समय लग जायेगे.भारतीय कारोबार संसार में तीव्र विकास करने वाले देशो में एक है इसलिए आतंकी हमले होने के बावजूद भी हमारे कारोबार की नींव बहुत मजबूत है .देश में पहले भी कई आतंकी हमले हुए लेकिन इससे देश के कारोबार में अधिक रूकावट नहीं आई.हम ये भी जानते हैं की मुंबई भी अपनी गति को धीमी नही करेगी . भारतीय अर्थव्यवस्था में अब भी इतना दम है की वह विश्व में अपनी अलग पहचान बनाये रखेगी .यही आर्थिक विकास में विघ्न डालने वालो को मुँहतोड़ जवाब होगा.