सच है की मुंबई में हुए आतंकी हमले ने न केवल कारोबारियों बल्कि आम आदमी को भी बुरी तरह झकझोर दिया है । इससे आहत हुए उद्यमियों को संभलने में काफी पैसे और समय लग जायेगे.भारतीय कारोबार संसार में तीव्र विकास करने वाले देशो में एक है इसलिए आतंकी हमले होने के बावजूद भी हमारे कारोबार की नींव बहुत मजबूत है .देश में पहले भी कई आतंकी हमले हुए लेकिन इससे देश के कारोबार में अधिक रूकावट नहीं आई.हम ये भी जानते हैं की मुंबई भी अपनी गति को धीमी नही करेगी . भारतीय अर्थव्यवस्था में अब भी इतना दम है की वह विश्व में अपनी अलग पहचान बनाये रखेगी .यही आर्थिक विकास में विघ्न डालने वालो को मुँहतोड़ जवाब होगा.
No comments:
Post a Comment