17 August 2010

पलायन रोकने में मनरेगा उपयोगी योजना

एक निश्चित रोज़गार नहीं होने के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर कहीं और जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. मजदूरों के पलायन की इस समस्या को दूर करने में रोज़गार गारंटी यौजना बेहद उपयोगी साबित हुई है. पर सरकार इस यौजना के ज़रिये जितना रोज़गार मुहैया करने का दावा करती उतना करा नहीं पाती है. इस वजह से बेरोज़गारी के आंकड़ों में बहुत अन्तर देखने को नहीं मिलता है. सरकार अगर इस यौजना को सही तरीके से लागू होना सुनिश्चित करे तो यह योजना निश्चित तौर  पर सार्थक सिद्ध होगी . इसके लिए लोगों को भी जागरूक रहना चाहिए. क्योंकि किसी भी यौजना के सफलता के लिए सरकार के साथ साथ जनता भी उत्तरदायी है. सही तरीके से लागू होने पर यह योजना मजदूरों का पलायन रोकने में सक्षम है.

No comments:

Post a Comment